विधायक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मान से मिला महाराणा प्रताप राजपूत सभा का प्रतिनिधिमंडल

भास्कर न्यूज | लुधियाना महाराणा प्रताप राजपूत सभा के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करके राज्य स्तर पर महाराणा प्रताप जयंती मनाने का आग्रह किया। विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल में महाराणा प्रताप राजपूत सभा के अध्यक्ष राकेश मिन्हास, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब इकाई के अध्यक्ष डिंपल राणा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संत सिंह राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य स्तर पर महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भगवंत मान ने महाराणा प्रताप को शूरवीर योद्धा बताते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जी ने मुगल शासकों के जबर जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद कर भारत माता के सच्चे सपूत होने का प्रमाण दिया था। उनकी शूरवीरता को नमन करने के लिए पंजाब सरकार राज्य स्तरीय आयोजन कर युवा पीढ़ी तक उनके इतिहास को पहुंचाने के प्रयास करेगी। महाराणा प्रताप राजपूत सभा के अध्यक्ष राकेश मिन्हास व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संत सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जी के त्याग से भरपूर जीवन की जानकारी हर घर तक पहुंचाना ही महाराणा प्रताप राजपूत सभा व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एकमात्र लक्ष्य है। महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तिथियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्धारिक होने पर कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। महाराणा प्रताप राजपूत सभा के सभी सदस्यों ने विधायक मदन लाल बग्गा की विशेष तौर पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर राकेश मिन्हास, संत सिंह राणा, अनिल ठाकुर, रणधीर परमार, अमरेन्द्रा गोविंद राव, गौतम पुंडीर, अमरदीप राणा, अशोक जसरोटिया, कुलदीप शर्मा, आशू राणा, लखबीर सिंह लाडी, सोनी राणा, गगन व कपिल कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *