राम आश्रम स्कूल में अभिविन्यास और विषयबोध कार्यक्रम

अमृतसर| श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल में कक्षा नर्सरी से प्रथम तक के विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास और विषयबोध कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य अभिभावकों को स्कूल की शिक्षण प्रणाली से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या डॉ. विनोदिता सांख्यान और पर्यवेक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलन से की। विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण और नृत्य प्रस्तुत किया। अभिभावकों को प्रधानाचार्या, पर्यवेक्षकों और शिक्षकों से परिचित कराया गया। प्रधानाचार्या ने अभिभावकों का स्वागत किया और बच्चों में नैतिक मूल्यों व अच्छी आदतों के विकास पर जोर दिया। 10वीं कक्षा के बोर्ड पंजीकरण के लिए आई-कार्ड और अन्य दस्तावेजों के महत्व पर भी जागरूक किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *