दिल्ली के विकास में भाजपा का बजट बड़ा कदम : चुग

अमृतसर| दिल्ली की भाजपा सरकार की पेश 1 लाख करोड़ रुपए के बजट को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महासचिव तरुण चुग ने विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। चुग ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनते ही ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 3 साल के कुशासन में प्रदेश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें सरकार बनने के 100 दिन के एजेंडे के तहत पूरा किया जा रहा है। तरुण चुग ने कहा कि भाजपा ने 27 वर्षों में पहली बार दिल्ली में बजट पेश किया है। यह बजट राजधानी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *