अमृतसर| नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में देहाती पुलिस ने 2 मामलों में 515 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम अफीम सहित 4 तस्करों को काबू किया है। थाना लोपोेके पुलिस ने गुप्त सूचना पर बाइक सवार गांव चविंडा खुर्द के रहने वाले बलजीत सिंह और अर्जिंदरपाल सिंह को काबू करके 515 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं लोपोके की पुलिस ने दूसरे मामले में 250 ग्राम अफीम सहित 2 आरोपियों सुखदेव सिंह निवासी भगूपुर और प्रताप सिंह को काबू किया है। अमृतसर| थाना सदर की पुलिस ने नाबालिगा को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मनकीरत सिंह निवासी कृष्णा नगर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी की आयु 16 वर्ष है। आरोपी उसकी बेटी को अपने साथ भगाकर ले गया है।


