अमृतसर | अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान न्याय, आजादी और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। यह बात पंजाब खत्री महासभा के सीनियर वाइस प्रधान डॉ. एसके सियाल ने श्रद्धांजलि समारोह में कही। महासभा ने रणजीत एवेन्यू के हाउसिंग बोर्ड रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महासभा के पंजाब स्टेट हाई-कमांड अशोक थापर, स्टेट प्रधान एडवोकेट विजय धीरा और अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के योगदान को याद किया। डॉ. एसके सियाल ने कहा कि इन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इनकी शहादत से भारतीय खत्री समाज का गौरव बढ़ा है। इस मौके पर अमृतसर जिला प्रधान इंजीनियर शशिपाल चोपड़ा, रमन मेहरा, श्याम सुंदर, अश्वनी सोनी, सुशील तुली, बंटी चोपड़ा, एडवोकेट सनी सियाल और जगमोहन मल्होत्रा ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।


