अमृतसर| थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने 2 मामलों में लड़कियों को विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 56 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरु अमरदास एवेन्यू के रहने वाले अमरिंदर सिंह के रूप में हुई है। हालांकि आरोपी एजेंट अभी किसी अन्य मामले में जेल में पहले से बंद है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर कॉलोनी के रहने वाले लवप्रीत शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी को कनाडा में वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर 11 लाख रुपए में बात की थी। आरोपी ने उससे पहले 3 लाख 2 हजार रुपए लिए। जब आरोपी ने ठगी मारी तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लाख 2 हजार रुपए वापस दिलवाए, लेकिन आरोपी ने एक लाख रुपए नहीं दिया। इसी तरह दूसरे मामले में गंडा सिंह कॉलोनी के रहने वाले कृपाल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी एजेंट अमरिंदर सिंह ने 2 लाख 56 हजार रुपए की ठगी मारी है।


