अमृतसर | राधा रानी परिवार की ओर से एक शाम किशोरी जी के नाम समारोह का आयोजन किया जाएगा। बीके दत्त गेट आईटीआई कॉलेज फॉर वुमन में 5 अप्रैल शाम 7 से देर रात तक होने वाले समारोह में प्रसिद्ध भजन गायक परम रसिक बाबा चित्र, विचित्र अपनी मधुर वाणी से भक्तों को रिझाएंगे। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी दुर्ग्याणा के पूर्व प्रधान एडवोकेट रमेश शर्मा, पार्षद विकास सोनी समेत कई नेतागण मुख्य रूप से शामिल होंगे।


