अमृतसर| छिन्मस्तिका सेवा परिवार की ओर से श्रद्धालुओं की बस मां चिंतपूर्णी दरबार के दर्शन के लिए रवाना हुई। “बोल सच्चे दरबार’ के जयघोष के साथ बस को रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्य सेवादार गौरव अग्रवाल, विवेक मेहरा बबलू, गौरव मेहता, अनिल अरोड़ा, मनीष दुग्गल, नरेंद्र महाजन, सुनील धवन, विशाल शर्मा, नवदीप शर्मा, राजीव कपूर, काजल मेहरा, मनीषा मेहरा, मोनिका मेहरा और सुनील मेहरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


