महाजन सभा शिवाला बाग भाइयां ने राशन बांटा

अमृतसर | महाजन सभा शिवाला बाग भाइयां की ओर से मासिक राशन वितरण समारोह किया गया। सभा के प्रधान राणा महाजन की अध्यक्षता में तिलक राज महाजन के निवास स्थान तिलक नगर में करवाए समारोह में कई सदस्य पहुंचे। इसी दौरान महामंत्री नरेश गुप्ता ने समारोह का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ किया। उन्होंने सभी सदस्यों को कहा कि अखिल भारतीय महाजन सभा की कार्यकारिणी बैठक 27 अप्रैल को आगरा में होगी। जिसमें केवल कार्यकारी सदस्य ही भाग ले सकते हैं। इसके बाद सभी जरूरतमंद महिलाओं को महीनें का राशन वितरण किया गया। समारोह में सतीश महाजन, तरसेम महाजन, सुरेंद्र महाजन, सतपाल गुप्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *