मंदिर शिवाला बाग भाइयां में शिव भक्तों ने किया शिवलिंग का शृंगार

भास्कर न्यूज | अमृतसर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर के शिवाला बाग भाइयां मंदिर में भक्तों द्वारा शिवलिंग का सुंदर शृंगार किया। मंदिर के प्रधान और ट्रस्टी जतिंदर अरोड़ा और महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में किए शृंगार से पहले पंडितों ने आरती उतारी। मंदिर के सभी विग्रहों की आरती उतारने के बाद ड्राइफ्रूट, मिष्ठान, फलों का भोग लगाया। रात साढ़े 7 बजे मंदिर में माथा टेकने आए भक्तों ने मिलकर बाबा के शिवलिंग का फूलों से शृंगार किया। जिसे देखकर भक्तजन सराबोर हो उठे। शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के भजन गाकर गुणगान किया। इस मौके पर सचिव अश्वनी शर्मा, बलदेव राज बग्गा, मेनेजर रोहित पांडे, पंडित कन्हैया लाल शास्त्री समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *