2 उपभोक्ताओं ने कैफे में जमा कराया बिल बिजली कटी तो पता चला जमा ही नहीं हुए

भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में खुली प्राइवेट दुकानों और कैफे में जाकर बिजली बिल जमा कराने वाले सावधान हो जाएं क्योंकि अगर बिल जमा नहीं हुआ तो बिजली कट सकती है। इसी तरह का मामला रतन सिंह चौक के 2 उपभोक्ताओं के साथ हुआ। उपभोक्ता जब पावरकॉम आफिस पहुंचे तो बिल पेंडिंग मिला। उपभोक्ता पॉवरकाम के जेई को साथ लेकर उस दुकान पर पहुंचे जहां शोर मचाने के बाद दुकानदार ने 10 मिनट में 5 महीने पहले लिया बिल भर दिया। उन्होंने बार्डर जोन चीफ इंजीनियर से ऐसे दुकानदारों से खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि लोग बिल भरने के नाम पर हो रही ठगी से बच सकें। वहीं दुकानदार राजबीर का कहना है कि दोनों उपभोक्ताओं ने उनके पास बिल जमा करवाया था। मगर बिल अदा नहीं हुआ इसके बारे पूछने नहीं आए। हमारी तरफ से हरेक बिल अदा करने के बाद रसीद दी जाती है। उपभोक्ता संजीव कुमार ने बताया कि उनका बिजली अकाउंट नंबर 3001475986 है। नवंबर 2024 में ट्रिलियम माल के पास स्थित राजबीर सेल्स नाम की शॉप पर जाकर घर का 10 हजार का बिजली बिल जमा कराया। जिसकी रसीद भी दुकानदार ने दी मगर बिल जमा नहीं हुआ। इसी तरह महिला किरन ने बताया कि उन्होंने अपने बिजली अकाउंट नंबर 3001475474 में 6 माह पहले 7 हजार का बिल इसी दुकान पर जाकर जमा कराया जो कि पावरकॉम के खाते में नहीं पहुंचा, जिसकी रसीद उनके पास है। बिल जमा न होने पर बिजली कर्मचारियों ने इनका कनेक्शन काट दिया। दुकानदार के पास चक्कर लगाने के बाद मंगलवार को दुकानदार ने तुरंत 7 हजार का बिल अदा कर दिया। ^उपभोक्ता प्राइवेट दुकानों की बजाय पावरकॉम के कैश काउंटर में जाकर बिल जमा कराएं और हाथ वाली नहीं बल्कि कम्प्यूटर वाली रसीद लें। वहीं बिजली बोर्ड द्वारा बनाया ऐप मोबाइल में डाउनलोड करके बिल जमा करवा सकते हैं। इससे उपभोक्ता को उनके अकाउंट की सारी जानकारी भी मिल जाती है। अगर उपभोक्ता उन्हें लिखित शिकायत करेंगे तो दुकानदार पर पुलिस से भी कार्रवाई करवाई जाएगी। -इंजी. बलकार सिंह, एसई सबअर्बन सर्किल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *