झारखंड में बढ़ने लगी है गर्मी:12 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार, अभी 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, सताएगा मौसम

झारखंड का मौसम बदलने लगा है। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। बीते 4 दिन आंधी-तूफान और बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई थी। पर अब मौसम पूरी तरह बदल गया है। राज्य में 12 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक इसमें लगातार बढ़ोत्तरी ही होने वाली है। बीते चार दिन हुई हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश में ठंड भी लग रही थी, लेकिन सोमवार से मौसम पूरी तरह साफ हो गया। इसके बाद से अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बारिश के दौरान जहां 30 डिग्री के नीचे अधिकतम तापमान चला गया था वह अब 35 डिग्री के पास हो चुका है। 40 डिग्री तक जाएगा अधिकतम तापमान मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। यह 40 डिग्री के आसपास तक जा सकता है। मौसम में यह बदलाव लगातार जारी रहेगा। मौसम पूरी तरफ साफ हो गया है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह पलामू क्षेत्र में रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग का रिकॉर्ड किया गया। यहां का सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 31 मार्च तक मौसम रहेगा साफ झारखंड में फिलहाल मौसम साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे गर्मी की तपिश से लोगों को परेशानी हो सकती है। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रांची में पारा 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम केंद्र ने बताया कि 31 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा और अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *