बालोद| भारतीय अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तय की गई है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती होगी। यह परीक्षा जून के बाद संभावित है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 10 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी 0771-2965212, 0771- 2965213 और जिला रोजगार कार्यालय बालोद के नंबर 07749-299509 पर संपर्क किया जा सकता है।


