वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में टॉप सीक्रेट वॉर प्लान लीक होने से हड़कंप, रक्षा मंत्री हेगसेथ घिरे

अमेरिका में टॉप सीक्रेट वॉर प्लान लीक होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, यमन में हूती विद्रोहियों पर हमले की सीक्रेट प्लानिंग पर चर्चा के लिए ट्रम्प कैबिनेट के शीर्ष अधिकारियों ने मैसेजिंग एप सिग्नल पर ग्रुप बनाया था। इसमें संवेदनशील जानकारियां शेयर की गई थीं। मसलन, हूती विद्रोहियों पर अगला हमला कब होगा। इस लीक के बाद रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ घिर गए हैं। पटेल व तुलसी समेत ट्रम्प सेना के दिग्गजों तक आंच हूती विद्रोहियों पर हमले की रणनीति से जुड़ी चैट लीक होने के मामले में FBI निदेशक काश पटेल, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड और सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। यह सुरक्षा चूक इतनी गंभीर थी कि सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी को तुरंत इस पर सुनवाई करनी पड़ी, जहां ट्रम्प प्रशासन के दिग्गजों को कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। सुनवाई के दौरान गबार्ड ने कहा कि चैट में कोई गोपनीय जानकारी नहीं थी। जब सीनेटर एंगस किंग ने पूछा कि क्या हथियार, लक्ष्य और हमले की टाइमिंग गोपनीय नहीं होती है। इस पर गबार्ड बोलीं- रक्षा मंत्री जवाब देंगे। काश पटेल से पूछे जाने पर कि क्या एफबीआई इस मामले की जांच शुरू करेगा। इस पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। चैट में गोपनीय जानकारी हुई तो मुकदमा अगर एफबीआई जांच शुरू करती है, तो इसमें शामिल अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा उल्लंघन के तहत दंडित किया जा सकता है। वहीं, चैट में गोपनीय जानकारी पाई गई, तो इस लीक में शामिल अधिकारियों पर जासूसी अधिनियम के तहत मुकदमा चल सकता है। रक्षा मंत्री को पद भी छोड़ना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… स्विट्जरलैंड में बुर्का‎ पहनने पर पहली बार जुर्माना लगा‎, महिला ने देने से इनकार किया स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने‎पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने‎ पर पहली बार जुर्माना लगाया गया है। ज्यूरिख‎ में एक महिला ने सार्वजनिक‎ स्थान पर बुर्का पहना। इसके बाद‎ स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की। ‎पुलिस प्रवक्ता माइकल वॉकर के मुताबिक, महिला पर 100 स्विस फ्रैंक‎ (9,600 रु.) का जुर्माना लगाया ‎गया। महिला ने जुर्माना देने से‎ इनकार कर दिया। अब यह मामला‎ आगे की प्रक्रिया के लिए कैंटनल‎ गवर्नर के कार्यालय में जाएगा।‎ स्विट्जरलैंड में 2021 में जनमत ‎संग्रह कराने के बाद सार्वजनिक ‎स्थानाें पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंध‎ लगाने का कानून पास किया गया‎ था। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माने ‎का प्रावधान है।‎ कनाडा बोला- भारत-पाकिस्तान हमारे चुनाव में दखल दे सकते हैं कनाडा की खुफिया एजेंसी की उप निदेशक वनेसा लॉयड ने दावा किया है कि कनाडा के आम चुनाव में भारत हस्तक्षेप कर सकता है। वनेसा ने कहा, भारत के पास कनाडा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की मंशा और क्षमता दोनों है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी कनाडा के खिलाफ अपनी रणनीतिक नीतियों के अनुसार दखल दे सकता है। लॉयड ने सोमवार को चुनावी सुरक्षा पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत कनाडा में अपने प्रभाव को स्थापित करने के लिए हस्तक्षेप कर सकता है। लॉयड ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा कि कुछ देशों ने 2022 के कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीएवरे के चुनाव में धन जुटाने और समर्थन हासिल करने में भूमिका निभाई थी। चीन एआई की मदद से अपने पक्ष में नैरेटिव बना रहा है वनेसा ने यह भी कहा कि चीन एआई की मदद से अपने पक्ष में नैरेटिव बना रहा है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अपने अनुकूल नैरेटिव बना सकता है। रूस अपने प्रचार तंत्र और बॉट आर्मी के जरिए कनाडाई मतदाताओं को प्रभावित करने की रणनीति बना रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *