मंडी नगर निगम का बजट 82.70 करोड़:शहरवासियों पर नया टैक्स नहीं, पिछले साल से 7 करोड़ ज्यादा; मंदिरों का सौंदर्यीकरण होगा

मंडी नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है। बजट में 82 करोड़ 70 लाख 97 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 7 करोड़ रुपए ज्यादा है। मेयर भट्ट ने अपने कार्यकाल का यह दूसरा और अंतिम बजट पेश किया है। उन्होंने बताया कि बजट बनाने से पहले शहरवासियों से सुझाव मांगे गए थे। इन सुझावों को बजट में शामिल किया गया है। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर के प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण का काम जारी है। निगम जल्द ही इन मंदिरों में जानकारी वाले बोर्ड भी लगाएगा। नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों में पार्किंग और पार्क बनाने के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इन क्षेत्रों के विकास के लिए प्रदेश सरकार से 15 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि मांगी गई है। निगम में कई पद खाली हैं। इससे शहरवासियों के कामों में परेशानी हो रही है। मेयर ने प्रदेश सरकार से इन रिक्त पदों को भरने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *