लुधियाना में 1 साल तक युवती से रेप:शादीशुदा आरोपी ने दिया विवाह करने का झासा, होटल में बनाए शारीरिक संबंध

पंजाब के लुधियाना में एक 20 वर्षीय युवती के साथ साथ शादीशुदा व्यक्ति ने करीब 1 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। उसने उसे शादी करने का झासा दिया और उसकी न्यूड वीडियो तक बना उसे वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 2023 में काम करने के लिए आई थी पीड़िता लुधियाना पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ने कहा कि वह 2023 में लुधियाना काम करने के लिए आई थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी सेजदत्त गोस्वामी के साथ हो गई। आरोपी ने उसे सादी करवाने का झासा दिया और 1 मार्च 2024 को बस स्टेंड के एक होटल में ले गया। आरोपी ने वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता मुताबिक उसे बाद में पता चला कि आरोपी गोस्वामी शादी शुदा है। जिसके बाद आरोपी से उसने बातचीत बंद कर दी। 7 फरवरी 2025 को वह अपनी बहन के साथ पंचकुला में चली गई। आरोपी गोस्वामी अब फिर लगातार फोन करके उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहा है। इस केस में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 351(2), 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *