कलेक्टर ने किया तेलियान का तालाब का निरीक्षण:तालाब के आसपास साफ-सफाई नहीं करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, आयुक्त को दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने गुरुवार को अमृत योजना-2 के तहत टोंक शहर के प्राचीन तेलियान के तालाब के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तालाब के आसपास की साफ-सफाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को नियमित रूप से सफाई कार्य कराने एवं तालाब की पाल पर पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों की मांग पर चल शौचालय रखे जाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन शौचालय का उपयोग कर सके। कलेक्टर झा ने कहा कि गंदगी के निस्तारण के लिए उचित दूरी पर कचरा पात्र रखेे एवं इन्हें प्रतिदिन खाली करने की सुनिश्चिता की जाएं। निरीक्षण के दौरान सरोवर कॉलोनी की महिलाओं ने कचरा गाड़ी नियमित रूप से नहीं आने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त ममता नागर को कचरा गाड़ी का रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड अधिकारी हुक्मीचंद रोहलानिया को तालाब के आसपास लोगोें द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता समेत अन्य शहरवासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *