रायपुर में सट्टा खिलाते 3 युवक गिरफ्तार:पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर पकड़ा, 22 हजार कैश जब्त; जुआ एक्ट में एक्शन

रायपुर में सट्टा खिलाते 3 युवक गिरफ्तार हुए हैं। एंटी क्राइम यूनिट को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपियों की घेराबंदी करके छापा मारा गया। इस मामले में आजाद चौक पुलिस ने दो और तेलीबांधा पुलिस ने एक आरोपी को जुआ एक्ट में जेल भेजा है। एंटी क्राइम यूनिट को सूचना मिली की आजाद चौक थाना क्षेत्र के मोमिनपारा में क्षेत्र में अंको में दाव लगाकर सट्टा खेल रहे हैं। इसके अलावा तेलीबांधा थाना इलाके के गली नंबर 7 में मोबाइल फोन के माध्यम से एक व्यक्ति सट्टा का संचालन कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस अफसरों के निर्देश में पुलिस टीम को मौके में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया। रेड कार्रवाई के दौरान दोनों जगह में 3 व्यक्ति उपस्थित पाए गए। जो अलग-अलग माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गुलाम और सनी विश्वकर्मा निवासी आजाद चौक, वहीं राज जसूजा निवासी तेलीबांधा बताया। इस दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों से करीब 22 हजार जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *