मया बिन रहे नई जाए फिल्म पर प्रतिबंध की मांग

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सिनेमा घरों में 4 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म मया बिना रहे नई जाय पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर भारतीय और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दूषित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी। इस फिल्म में रिश्ते में सगे भाई-बहन करण और किरण द्वारा मुख्य किरदार निभाया गया है। सगे भाई-बहन द्वारा प्रेमी-प्रेमिका, पति पत्नी की तरह व्यवहार करने वाले दृश्य है। इस पर विहिप एवं बजरंग दल ने आपत्ति की है। विश्व हिंदू परिषद जिला सामाजिक समरसता प्रमुख बाबाजी बौद्ध ने कहा भारत देश परंपराओं का देश है। भाई-बहन जैसे पावन रिश्ते को तार तार करना सही नहीं है। सगे भाई-बहन द्वारा प्रेमी गानों एवं फिल्म में साथ में ऐसे दृश्य मौजूद है जो किसी प्रकार से सगे भाई बहनों द्वारा परफॉर्म नहीं किया जाना चाहिए यह अशोभनीय है। बड़े स्तर पर विरोध और प्रदर्शन करने बाध्य होंगे नगर मंत्री नवीन अग्रवाल एवं बजरंगदल जिला संयोजक सुनील सेन ने कहा सिनेमा से युवा इन चीजों को देख कर अपने रिश्तों को गलत दृष्टि से देखेंगे, आज इस कृत्य से छत्तीसगढ़ की बदनामी हो रही है। जिसके विरोध में आम छत्तीसगढ़ी पहले ही विभिन्न यू ट्यूब चैनलों एवं न्यूज के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कर चुके है। प्रशासन से निवेदन है की फिल्म के प्रसारण पर अपने प्रदेश और जिले में प्रतिबंध लगाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *