बिश्रामपुर | स्टेशन प्रांगण में सामुदायिक शौचालय के समीप स्थानीय रहवासियों के लिए बिजली कनेक्शन देने सीएसईबी ने बिजली के खंभे लगाए हैं। इससे उपभोक्ताओं के लिए खींची गई कई सर्विस तार वर्षों से जमीन के करीब है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारी को मौखिक सूचना दी पर इस ओर अब तक विभाग ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिश्रामपुर स्टेशन प्रांगण में सामुदायिक शौचालय के पास ही विद्युत विभाग ने एलटी लाइन सप्लाई के लिए सीमेंट का खंभा लगाया है, जो कई उपभोक्ताओं से खींचे गए कनेक्शन दूरी के कारण उनके सर्विस तार जमीन के करीब हैं और कई जगह से कटे-फटे भी हैं। ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति अथवा मवेशी तरंगित तार की चपेट में आ सकता है। इसी खंभे के नीचे लोहे के बॉक्स में लोगों के मीटर लगे हुए हैं, जो हाल ही में स्मार्ट मीटर लगाने वाले ठेकेदार के कर्मियों ने उसे बॉक्स के भीतर न लगाकर जमीन में लगा दिया है।


