उपलब्धि: राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिनिधित्व करेंगे दुर्गेश्वर जंघेल

राजनांदगांव| युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा देशभर की युवाओं के विकसित भारत के संबंध में विचार जानने के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन एक देश एक चुनाव के टॉपिक पर 19 एवं 20 मार्च को पॉलिटेक्निक कॉलेज राजनांदगांव में आयोजित किया गया था। जिसमें राजनांदगांव, खैरागढ़, छुईखदान गंडई, मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी जिले से लगभग 146 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसमें 101 विद्यार्थियों ने युवा संसद में भाग लिया। जिसमें वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान के धर्मेंद्र पटेल, ममता यादव, सिद्धि, मनीषा, प्रतीक्षा, रानी, पूजा, खेमिन, नीता, हर्ष, फत्तू, चन्दन, आशू, दुर्गेश्वर, दिव्या ने भाग लिया। उक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम में टॉप 10 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किए हैं। राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए महाविद्यालय के रासेयो के वॉलंटियर दुर्गेश्वर जंघेल का चयन किया है। प्राचार्य डॉ. जयती विश्वास, विजय कुमार, निरूपा वैष्णव, प्रीति मेश्राम ने इसकी सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *