राजनांदगांव| छुरिया के ग्राम आंको में खंडहर की दीवार ढहने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्ची पास ही अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी। हादसा दो मवेशियों के लड़ने के दौरान हुआ। घटना रविवार शाम 6 बजे के आसपास की है। ग्राम आंको में एक परिवार में शादी समारोह चल रहा था। यही पास में 8 वर्षीय तनीषा पिता गौतम यादव अपने सहेलियों के खंडहर के पास खेल रही थी। तभी दो मवेशी लड़के हुए खंडहर के पास पहुंची, मवेशियों से खंडहर की दीवार को जोरदार धक्का लगा। खंडहर के दीवार का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसमें तनीषा बुरी तरह दब गई। आसपास के लोगों ने तनीषा को बाहर निकालकर हास्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


