भास्कर न्यूज | राजनांदगांव नवरात्र पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने और डोंगरगढ़ मेला जाने वाले यात्रियों को सुविधा देने रेलवे ने डोंगरगढ़ में एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया है। डोंगरगढ़ से दुर्ग, और रायपुर तक चलने वाली लोकल ट्रेनों को गोंदिया से रायपुर तक विस्तारित किया गया है। चैत्र नवरात्र पर्व के दौरान 30 मार्च से 6 अप्रैल तक रेलवे द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज और लोकल ट्रेनों का अस्थाई ढंग से विस्तार किया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए साल की दोनों नवरात्र में डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज एवं लोकल ट्रेनों के विस्तार की सुविधा दी जाती है। रेलवे से मिली जानकारी अनुसर चैत्र नवरात्र के दौरान गाड़ी संख्या 20843-20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर का स्टॉपेज दिया गया है। वहीं गाड़ी संख्या 20845-20846 बिलासपुर- बिकानेर-बिलासपुर, गाड़ी संख्या 12851-12852 बिलासपुर- मद्रास-बिला सपुर, गाड़ी संख्या 12849-12850 बिलासपुर- पुणे-बिलासपुर, गाड़ी संख्या 12771- 12772 रायपुर-सिकंदराबाद-रा यपुर का स्टॉपेज दिया गया है जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। नागपुर मंडल के दिलीप सिंह ने बताया सुरक्षा एवं सुविधा का इंतजाम किया गया है। इन लोकल ट्रेनों को विस्तारित किया गया गाड़ी संख्या 68742-68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिय ा का रायपुर तक, गाड़ी संख्या 68729 -68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपु र मेमू को गोंदिया तक विस्तारित किया गया है। डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरग ढ़ के मध्य स्पेशल ट्रेन 08709-08710 तथा दुर्ग-गोंदिया- दुर्ग स्पेशल ट्रेन 08701-08702 चलेगी। लोकल में गाड़ी संख्या 68721 रायपुर- डोंगरगढ़, गाड़ी 68723 डोंगरगढ़- गोंदिया गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू, गाड़ी संख्या 68729 रायपुर- डोंगरगढ़, गाड़ी 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू लोकल उक्त अवधि में चलाई जाएगी।


