समाज के युवाओं को सम्मानित किया

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिला मुख्यालय में ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह सोमवार शाम शगुन गार्डन में उपक्षेत्रीय प्रबंधक झिलमिली कॉलरी आरपी. मिश्र के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह लगातार चौथे वर्ष आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में संवाद बना रहता है और संगठन मजबूत होता है। यह सिर्फ रंगों पर्व नहीं, समाज में समझ विकसित करने का माध्यम भी है। कार्यक्रम में खान प्रबंधक पांडवपारा बीके. पांडेय ने समाज के संपूर्ण विकास के लिए सहयोग करने की बात कही। पुरोहित सूर्य प्रसाद त्रिपाठी व यज्ञाचार्य सुयश देव ने भी मंच साझा किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज कोरिया के जिला अध्यक्ष बृज नारायण मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। होली मिलन समारोह में समाज में सक्रिय युवाओं को सम्मानित किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री बने शैलेन्द्र शर्मा व कैबिनेट मंत्री के निज सहायक बने राहुल मिश्रा का अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिला महासचिव योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आयोजन कुछ देरी हुई, लेकिन अल्प सूचना के बावजूद सभी की उपस्थिति समाज और संगठन के प्रति प्रेम को दर्शाती है। समारोह में राजेश पांडेय, सुमन पांडेय, समेत शची पांडेय ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राजीव पाठक व मनोज कुमार पांडेय ने गीत प्रस्तुत किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *