बड़वानी में जागृत आदिवासी दलित संगठन खेतिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार को मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक का घेराव किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के ग्रामों में शून्य बैलेंस खाते खुलवाने का काम किया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम कंजापानी में भी खाता खुलवाने की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन ग्राम कंजापानी में नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक ने कोई बीसी नहीं भेजा। लगातार दो सप्ताह तक बैंक मैनेजर ने किसी भी बीसी को नहीं भेजने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने बैंक का घेराव किया। कार्यकर्ता अंतरसिंह ने बताया कि हमारे ग्राम में 10 साल से नरेगा का कार्य नहीं हुआ है। लेकिन अब संगठन में जुड़ने से हम अपने खातों को सुधारना चाह रहे हैं। इसमें बैंक सहयोग नहीं कर रहा है। इसलिए आज हमें यहां आना पड़ रहा है। अंत में बैंक ने शुक्रवार तक बीसी पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथी ही पासबुक देने की बात भी कही। तब शाम 6 बजे धरना समाप्त किया गया।


