हिमाचल में भाई-बहन पर बेलचे से हमला:चार लोगों ने दोनों को लहूलुहान किया, आरोपी फरार, रास्ते को लेकर विवाद

हिमाचल प्रदेश के चंबा के चुराह स्थित शौल गांव में चार लोगों ने दो भाई बहन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में दोनों भाई बहन को चोटें आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, शौल गांव के सुनील और भावना जब किसी काम से कही जा रहे थे तो सुरेंद्र कुमार, देशराज, भीखा राम और भागदेई ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों भाई बहन को वहां से लौटने को कहा और गाली-गलोच शुरू कर दी है। भाई-बहन जब रास्ते से आगे बढ़ने लगे तो चारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने सुनील पर बेलचे से हमला कर दिया। इसके बाद सुनील की बहन पर भी हमला किया गया। यह घटना मंगलवार की देर शाम की है। ग्रामीणों के इकट्‌ठा होने पर भागे आरोपी इससे सुनील के माथे पर गंभीर चोट आई है। जैसे ही मौके पर स्थानीय लोग इकट्‌ठे हुए, इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। गांव में तनावपूर्ण माहौल पुलिस ने भाई-बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलों का का नागरिक अस्पताल तीसा में मेडिकल कराया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधीक्षक (SP) चंबा अभिषेक यादव के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *