देशभर में प्रसिद्ध खजराना के श्री गणेश मंदिर परिसर में सुठीबाई छावछरिया “भक्त निवास”, दौलतराम छावछरिया प्रवचन हॉल, संत निवास, कुसुमदेवी छावछरिया अन्नक्षेत्र का विस्तारीकरण, जितेंद्र छावछरिया स्मृति उद्यान सहित करीब 20 करोड़ के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे लोकार्पण करेंगे। इसके लिए सभी नवनिर्मित भवनों की विद्युत सज्जा की गई है।
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रीद्वय कैलाश विजयवर्गीय एवं तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्पमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और शहर के सभी विधायक, क्षेत्रीय पार्षद पुष्पेंद पाटीदार भी उपस्थित रहेंगे। इन भवनों का निर्माण बालकृष्ण अग्रवाल बल्लू भैया ने सुठीबाई दौलतराम छावछरिया पारमार्थिक ट्रस्ट के माध्यम से माता-पिता, पत्नी और पुत्र की स्मृति में देश-विदेश से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए निर्माण कराया है। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. मोहन भट्ट, पं. अशोक भट्ट और मंदिर के समस्त पुजारी-पुरोहितों के साथ ही मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह और निगम आयुक्त शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम होगा। इस शुभ अवसर पर सुठीबाई दौलतराम छावछरिया पारमार्थिक ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी बालकृष्ण छावछरिया (बल्लू भैया), विनय अग्रवाल, जयश्री अग्रवाल, समस्त छावछरिया परिवार, ट्रस्टीगण विनोद अग्रवाल, कुलभूषण मित्तल कुक्की , पवन सिंघानिया, दिनेश मित्तल, निर्मल रामरतन अग्रवाल के साथ ही ऑर्किटेक्ट अचल चौधरी, विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, अरविंद बागडी, राजेश बंसल, नन्दकिशोर कंदौई, आलोक गुप्ता, पप्पू मिश्रा, मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला, गौरीशंकर मिश्रा भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


