मऊगंज में निजी स्कूल संचालकों ने सौंपा ज्ञापन:RTE राशि का समय पर भुगतान करने की मांग

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला मऊगंज की ओर से प्रदेश संगठन के आह्वान पर स्कूल शिक्षा विभाग की नीतियों और नित नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन कर मऊगंज कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। यह धरना आंदोलन गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर मऊगंज में दोपहर 1 बजे दिन से शाम 5 बजे तक किया। इस मौके पर अपनी मांगों को लेकर शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन में मांग की गई कि हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल जो कि विगत कई वर्षों से जिस भवन में शिक्षा विभाग से लगातार मान्यता प्राप्त कर संचालित हो रहे हैं, उन्हें पूर्वत किया जाए। आरटीई की राशि का भुगतान समय सीमा में किया जाए। 12 वर्ष पुरानी स्कूल बसों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसमें संशोधन कर पूर्ववत किया जाए। आयोजित प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आरडी शर्मा के साथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मऊगंज सतेंद्र सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष हनुमना आशीष मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष देवतालाब राम सुफल शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष नईगढ़ी हर्ष नारायण मिश्र सहित कई निजी विद्यालय के संचालक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *