ब्रेकिंग न्यूज़:फतेहाबाद में साइबर फ्रॉड, जयपुर तक जुडे़ तार, होटल संचालक के खाते में करवाई ट्रांजेक्शन, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में पुलिस ने बड़ा साइबर फ्रॉड पकड़ा है। इस फ्रॉड के तार राजस्थान की राजधानी जयपुर तक जुड़े हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। फ्रॉड करने के लिए फतेहाबाद के होटल संचालक के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सौरभ ने बताया कि वह 12वीं पास है। वे दो भाई है। उन्होंने हांसपुर रोड पर परल नाम से होटल कर रखा है। उसका एक बैंक खाता इंडस बैंक फतेहाबाद ब्रांच में है। उन्हें होटल की दीवारों पर पेंटिंग करवानी थी, जिसके लिए उन्होंने फतेहाबाद के ही शास्त्री नगर निवासी प्रेमजीत सिह उर्फ से संपर्क किया। प्रेमजीत दीवारों पर पेंटिंग करने का काम करता है। उन्होंने प्रेमजीत से होटल में पेंटिंग करवा ली। उसके बाद प्रेमजीत से उसकी दोस्ती हो गई ओर प्रेमजीत होटल में आने जाने लगा ।
ऐसा फंसाया होटल संचालक
फरवरी 2024 में प्रेमजीत ने उससे कहा कि मेरी माताजी को कैंसर की बीमारी है, जिसके लिए मुझे पैसों की जरुरत है, आप मुझे कुछ पैसे उधार दे दो। सौरभ ने बताया कि मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है। जिस पर प्रेमजीत ने कहा कि मेरा एक दोस्त है, वह मुझे पैसे दे देगा। मेरी सारी आईडी गुम हो गई है और मेरा बैंक खाता भी नहीं है। अगर आप मुझे अपना बैंक खाता दे दो ताकि मैं उसमें पैसे डलवाकर मेरी माता का इलाज करवा सकूं। उस समय उसने इंडस बैंक में खाता खुलवाया था, उसका नंबर प्रेमजीत को दे दिया। अगले दिन प्रेमजीत ने कहा कि आप मुझे अपने बैंक खाते की चेकबुक, एटीएम कार्ड और खाते में रजिस्ट्रड सिम दे दो ताकि मुझे पैसे निकलवाने में दिक्कत न हो। दोस्ती में विश्वास करके प्रेमजीत को चेक बुक, एटीएम कार्ड व सिम उसे दे दी। करीब 2-3 महीने बाद जब प्रेमजीत से बैंक खाते की किट मागी तो वह टालमटोल करता रहा। उसके बाद उसके पास साइबर थाना से बैंक खाते के बारे में नोटिस प्राप्त हुआ तो उसे पता चला कि प्रेमजीत ने बैंक खाते के जरिए काफी फ्रॉड किया है। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया गया है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *