डॉक्टरों की तरह शिक्षक प्रोटेक्शन एक्ट भी बनाए सरकार:बालाघाट में एनएमओपीएस के बैनर तले शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

छतरपुर में स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या करने के बाद अब बालाघाट के शिक्षकों ने भी डॉक्टरों की तरह प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की है। इसे लेकर गुरुवार शाम 5 बजे एनएमओपीएस के बैनर तले शिक्षकों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। एनएमओपीएस जिलाध्यक्ष बीके पटेल ने बताया कि 6 दिसंबर को छतरपुर जिले के सरकारी स्कूल में प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे प्रदेशभर के शिक्षक भयभीत हैं। पटेल ने बताया कि स्कूल में बच्चों के नहीं आने पर अकसर शिक्षक उनके अभिभावकों को फोन लगाते हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को धमकी भी दी जाती है। हम चाहते हैं कि सरकार डॉक्टरों की तरह शिक्षक प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू करे, ताकि शिक्षक भी निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सके। उन्होंने शिक्षक सुरेन्द्र कुमार सक्सेना की हत्या के मामले की न्यायिक जांच करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *