संगरूर में तीन लोगों से 88.93 लाख ठगे:शेयर मार्केट में पैसे दोगुना करने का लालच, टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा

पंजाब के संगरूर में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी सामने आई है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने दो दिनों में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। मामलों में कुल 88 लाख 93 हजार 400 रुपए की ठगी हुई है। पहला मामला विकास वर्मा का है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया। शेयर मार्केट से पैसे दोगुना करने का लालच दिया। विकास ने अलग-अलग दिनों में 40 लाख 56 हजार 900 रुपए ट्रांसफर किए। लेकिन उन्हें एक भी रुपया वापस नहीं मिला। आईपीओ से मुनाफा दिलाने का झांसा वहीं दूसरा मामला कुंदन सिंह का है। धोखेबाजों ने उन्हें आईपीओ से मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। इस तरह उनसे 24 लाख 55 हजार रुपए की ठगी की गई। एक दिन पहले एक अन्य व्यक्ति से 23 लाख 81 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। साइबर क्राइम थाना प्रभारी हरजीत कौर ने लोगों से अपील की है कि वे जल्दी पैसा दोगुना करने के किसी भी तरह के लालच में न आएं। सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी की जनता से अपील थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजीत कौर ने कहा कि इस तरह के कई मामले अब सामने आ रहे हैं। लोगों को ऑनलाइन माध्यम से शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करके पैसा कमाने का मैसेज और लिंक प्राप्त होता है। उसे लिंक को क्लिक करके ठगी का शिकार होने वाले लोग वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ जाते हैं। वहां पर उन्हें मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया जाता है। जिसके लालच में आकर वह तो को अपनी के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। यह लोग अलग-अलग जगह से फोन करते हैं और कई तरह के बैंक खाता इस्तेमाल करते हैं। जिससे आरंभिक जांच में तो की पहचान नहीं हो पाती, इसलिए यह पर्चा अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया है, अब आगामी जांच की जाएगी, जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *