इंदौर के सुखलिया में भागवत कथा 22 दिसंबर से:वृंदावन के पं. रामानुज मिश्रा सुनाएंगे कथा, शोभायात्रा के साथ होगा शुभारंभ

सुखलिया के सी सेक्टर में तमन्ना आटा चक्की के पास 22 से 28 दिसंबर तक श्रीधाम वृंदावन के पं. रामानुज मिश्रा की भागवत कथा होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहले दिन 22 दिसंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा एवं भागवतजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें पंडित मिश्रा व्यासपीठ से भागवतजी का महात्म्य बताएंगे। कथा के आयोजक भगवानदास मदनगोपाल माहेश्वरी, अशोक निर्मला माहेश्वरी, राहुल शीना माहेश्वरी (नाहर) ने बताया कि कथा के दूसरे दिन 23 दिसंबर को शुकदेव के जन्म की कथा होगी। तीसरे दिन 24 दिसंबर को सती चरित्र और शिव विवाह का प्रसंग होगा। चौथे दिन 25 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पांचवे दिन 26 दिसंबर को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन, माखन चोरी की कथा और गोर्वधन पूजा, छप्पन भोग का आयोजन होगा। छठे दिन 27 दिसंबर को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह होगा। सातवें दिन 28 दिसंबर को कथा में सुदामा चरित्र की कथा के साथ विश्राम होगा। इसी दिन शाम 6 से रात 10 बजे तक पूजन हवन, पूर्णआहूति और महाप्रसादी का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *