15 साल की लड़की से शादी पर पति गिरफ्तार:रेप का आरोप; पिता और सास-ससुर के खिलाफ भी एफआईआर

ग्वालियर की उटीला पुलिस ने 15 साल की नाबालिग की शादी कराने पर पिता, सास, ससुर पर केस दर्ज किया है। लड़की के पति को भी रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उटीला थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत ने बताया कि इसी साल जुलाई में नाबालिग की शादी हुई। आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। दहेज की मांग करने लगा। कुछ दिन पहले नाबालिग से मिलने उसके चाचा की बेटी आई, तब पता चला कि उसके साथ अत्याचार हो रहा है। उसने इसकी जानकारी नाबालिग की बड़ी बहन को दी। बड़ी बहन नाबालिग की ससुराल पहुंची। उसे साथ ले जाना चाहा, लेकिन ससुरालवालों ने जाने नहीं दिया। इसके बाद उसने थाने जाकर शिकायत की। एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि नाबालिग का पिता, सास-ससुर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *