चंबा में वन विभाग ने अवैध मकान तोड़े:शौचालय और गौशाला भी गिराए, पहले दिया था नोटिस

चंबा के ग्राम पंचायत वैली के लाहड़ गांव में वन विभाग को बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने वन भूमि से अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान एक मकान, दो शौचालय और एक गौशाला को गिराया गया। यह कार्रवाई सोमवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी डलहौजी राहुल ठाकुर के नेतृत्व में की गई। वन विभाग ने इससे पहले कब्जाधारियों को कई बार नोटिस जारी किए थे। उन्हें खुद अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कब्जाधारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद विभाग की टीम ने खुद मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया। हाईकोर्ट ने 31 मार्च तक अवैध कब्जों की बेदखली के आदेश दिए हैं। इसी के तहत वन विभाग और लोक निर्माण विभाग अभियान चला रहे हैं। दोनों विभाग सरकारी और वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल ठाकुर ने बताया कि वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को वैली पंचायत के लाहड़ गांव में पांच अवैध निर्माण गिराए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *