भास्कर न्यूज | जांजगीर थवाईत तंबोली महिला समिति चांपा ने 23 मार्च को ब्राह्मण पारा स्थित हैप्पी भवन में स्नेह मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, विशिष्ट अतिथि शिवरीनारायण नगर पंचायत के अध्यक्ष राहुल थवाईत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत, वार्ड नंबर 5 के पार्षद महेंद्र तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत और अधिवक्ता भीमन थवाईत ने शिरकत की। समारोह की शुरुआत नगर की कुलदेवी मां समलेश्वरी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में सीमा थवाईत और सताक्षी थवाईत ने अरपा पैरी की धार गीत प्रस्तुत किया। वहीं सांभवी थवाईत ने स्वागत गीत और नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत ओम प्रकाश थवाईत, शेखर थवाईत, संतराम तंबोली, डॉ. सुरेश थवाईत, संतोष थवाईत, अजय थवाईत, शिव थवाईत और नरेश थवाईत ने पुष्पहार से किया। समिति की अध्यक्ष गायत्री थवाईत ने स्वागत उद्बोधन दिया और शांति थवाईत ने समाज भवन निर्माण के लिए सहयोग की अपील की। पालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने समिति के कार्यों की सराहना कर हरसंभव सहयोग देने का वादा किया। नगरपंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत ने महिला समिति के प्रयासों को समाज का गौरव बताया। कार्यक्रम में गीता थवाईत, ऋचा थवाईत, नमिता थवाईत, कविता थवाईत और ममता थवाईत ने अतिथियों के अभिनंदन पत्र का वाचन किया और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनंत थवाईत ने किया, जबकि आभार ममता थवाईत ने व्यक्त किया।


