राजनांदगांव| गठुला में कई वर्षों से माता कर्मा की जयंती मनाई जा रही है। मंगलवार को माता कर्मा की जयंती के अवसर पर साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा एवं महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में समाज के हर वर्ग बच्चों, युवा और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मां कर्मा के जयघोष भी लगाए गए। साहू समाज द्वारा रामायण का कार्यक्रम भी रखा गया।


