बोकारो में पहली बार राजन जी महाराज का कार्यक्रम:कल से मजदूर मैदान में सुनाएंगे कथा, 20 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था

बोकारो के मजदूर मैदान में कल से 4 अप्रैल तक राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। विश्वविख्यात कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज पहली बार बोकारो में राम कथा का वर्णन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज श्री राम मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री राम ध्वज के साथ पताका यात्रा निकाली। यह यात्रा बोकारो नगर का भ्रमण करते हुए मजदूर मैदान पहुंची। 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था विशाल पंडाल में एक साथ 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। भारत के अनुभवी कारीगर पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। कथा के लिए कई तरह के स्टॉल कार्यक्रम में कंठी माला, चंदन, धूप और अगरबत्ती जैसी धार्मिक सामग्री के स्टॉल भी लगेंगे। बोकारो जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। गांधी चौक से बोकारो जनरल अस्पताल तक शाम 3 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *