जमशेदपुर के गिरीश चुनाचूर कंपनी का फैसला:परिवार को देगा 16 हजार मासिक वेतन, बच्चों की शिक्षा का खर्च भी उठाएगा

जमशेदपुर में गिरीश चुनाचूर कंपनी के कर्मचारी राजू मंडल की मौत के बाद त्रिपक्षीय वार्ता में महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। कंपनी ने मृतक की पत्नी शांति देवी को 16 हजार रुपए मासिक वेतन देने का फैसला किया है। साथ ही दोनों बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च भी कंपनी वहन करेगी। 12 साल से काम कर रहा था राजू मंडल बिहार के मधुबनी जिले के मूल निवासी राजू मंडल पिछले 12 वर्षों से कंपनी में कारीगर के रूप में कार्यरत थे। 26 मार्च 2025 को उनकी तबीयत खराब होने पर टीएमएच ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी में विरोध प्रदर्शन किया। गोलमुरी थाने में बनी सहमति गोलमुरी थाना प्रभारी राजन सिंह की मौजूदगी में आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रवक्ता अप्पू तिवारी और सनातन उत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष चिंटू सिंह के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में कंपनी ने क्रिया कर्म के लिए 1 लाख रुपए की राशि भी शांति देवी के बैंक खाते में जमा करने का निर्णय लिया। आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि राजू मंडल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में अगर परिवार को कोई समस्या होती है तो पार्टी फिर से आंदोलन करेगी। वर्तमान में परिवार की सभी मांगें पूरी हुई हैं और वे समझौते से संतुष्ट हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *