बरनाला में तेज रफ्तार गाड़ी ने युवक को कुचला, मौत:बाइक पर घर लौट रहा था, ड्राइवर मौके से फरार

पंजाब के बरनाला में एक गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा भदौड़ क्षेत्र में देर रात करीब 11 बजे हुआ और मृतक की पहचान 29 वर्षीय जसपाल सिंह के तौर पर हुई है। जसपाल भदौड़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। हादसे के समय वह बरनाला रोड स्थित ट्रक यूनियन भदौड़ के पास से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। आसपास के लोगों ने घायल जसपाल को सिविल अस्पताल भदौड़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस स्टेशन भदौड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को सिविल अस्पताल बरनाला में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *