सफलता- बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर एनकाउंटर:मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी सुधाकर समेत 3 नक्सली ढेर

बीजापुर-दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके के नेलगुड़ा पोड़गा के जंगल में मुठभेड़ हुई। इसमें 3 नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख का इनामी नक्सली एसजेडसी सुधाकर उर्फ सुधीर उर्फ सोनसाय उर्फ मुरली भी शामिल है। 1 जनवरी से लेकर अब तक 83 दिनों में अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर जवानों ने 100 नक्सलियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक अबूझमाड़ के इलाके में सेंट्रल कमेटी के करीब 10 से 12 सदस्यों की मौजूदगी के इनपुट पर दंतेवाड़ा डीआरजी और बस्तर फाइटर्स ने ऑपरेशन लॉन्च किया। करीब डेढ़ घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद तीनों नक्सलियों के शव और उनके शव-हथियार और असलहा जवानों ने बरामद किया। मारे गए तीनों नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। सुधीर के अलावा पंडरू अत्रा व मन्नू बारसा भी मुठभेड़ में मारे गए हैं, जिन पर 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित है। बताया जाता है पंडरू अत्रा व मन्नू बारसा एसजेडसी सुधीर के गनमैन थे। जवानों की पार्टी वापस कैंप तक लौट आई है। वापस आने के बाद जवानों का डीआईजी कमलोचन कश्यप सहित अन्य अफसरों ने हौसला भी बढ़ाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *