पंजाब बजट, केजरीवाल की गारंटी अधूरी:कोई नया टैक्स नहीं, 10 लाख तक फ्री इलाज, अगले साल ड्रग जनगणना कराएंगे

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का चौथा बजट पेश किया। उन्होंने ‘मेरा पंजाब, बदलता पंजाब’ थीम पर ₹2.36 लाख करोड़ का बजट रखा। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है। बजट में महिलाओं को 1,100 रुपए देने का ऐलान नहीं किया गया। चुनाव से पहले AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसकी गारंटी दी थी। बजट में सरकार का फोकस नशे पर रहा। ₹150 करोड़ रुपए से सरकार ड्रग जनगणना कराएगी, इसका मतलब पंजाब में नशा कर रहे लोगों की गिनती की जाएगी। सेहत बीमा कवर योजना के तहत 65 हजार परिवारों को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। सरकार इंडस्ट्री के लिए नई पॉलिसी लाएगी। इसके प्रोत्साहन के लिए 250 करोड़ रखे हैं। 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी। इसके लिए बजट में 7,614 करोड़ रखे गए हैं। पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्तीय निगम (PSCFC) से लिए गए लोन को माफ किया है। इससे 4,650 लोगों को फायदा होगा। साथ ही सरकार ने किसी नए टैक्स का भी ऐलान नहीं किया। इससे पहले हरपाल सिंह चीमा ने सुबह अपने सरकारी आवास पर बजट की कॉपी साइन की। इसके बाद उन्होंने CM भगवंत मान के घर जाकर उनसे मुलाकात की। बजट में किसके लिए क्या…. टेबल से जानिए, किस सेक्टर के लिए कितना बजट… बजट पर पक्ष और विपक्ष का बयान बजट में पैसे का हिसाब-किताब जानिए बजट से जुड़े मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *