एयर-इंडिया की टूटी सीटों पर भड़के पंजाब के पूर्व मंत्री:दिल्ली-टोरंटो फ्लाइट में यात्रियों को परेशानी, हाईकोर्ट जाएंगे सिकंदर मलूका

पंजाब के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने एयर इंडिया की सेवाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 189 में कई सीटें खराब थी। बिजनेस क्लास समेत कई सीटें या तो टूटी हुई थी या खुल नहीं रही थी। यात्रियों की शिकायतों के बाद फ्लाइट में दो घंटे की देरी हुई। 35% रिफंड देने का वादा किया वहीं दोपहर 3 बजे की फ्लाइट शाम 5 बजे रवाना हुई। एयरलाइन ने यात्रियों को 35% रिफंड देने का वादा किया। हालांकि यह रिफंड नकद में नहीं, बल्कि अगली टिकट बुकिंग में समायोजित किया जाएगा। मलूका ने कहा कि टोरंटो में पहले ही यात्रियों को एयर इंडिया की सेवाओं के बारे में आगाह किया गया था। उन्होंने बताया कि जब एयर इंडिया सरकारी कंपनी थी, तब भी कमियां थी। नागरिक उड्डयन मंत्री से की मांग टाटा ग्रुप के अधिग्रहण के बाद सुधार की उम्मीद थी, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह मामले को हाईकोर्ट में ले जाएंगे। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री से मांग की है कि एयरलाइन की सेवाओं में तत्काल सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि जब एयरलाइन प्रीमियम किराया वसूल रही है, तो बेहतर सेवाएं देना उनकी जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *