मानवता की मिसाल बने चिरमिरी नगर निगम आयुक्त:सड़क हादसे में घायल रेलकर्मी को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, इलाज कराया

चिरमिरी में मानवता की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। नगर निगम आयुक्त रामप्रसाद आचला ने सड़क दुर्घटना में घायल एक रेलकर्मी की जान बचाई। मंगलवार की रात को पाराडोल रेलवे स्टेशन में कार्यरत सुरेन्द्र समुन्द्रे ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनेन्द्रगढ़-साजापहाड़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। संयोग से उसी समय नगर निगम आयुक्त रामप्रसाद आचला वहां से गुजर रहे थे। वे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के एमसीबी प्रवास की तैयारियां पूरी कर चिरमिरी लौट रहे थे। नागमाड़ा मंदिर के पास उन्होंने सड़क किनारे घायल व्यक्ति को देखा। आयुक्त ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया आयुक्त ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना तुरंत अपने वाहन चालक और स्टाफ मनीष और अरमान हथगेन की मदद से घायल को अपनी गाड़ी में बिठाया। उन्होंने सुरेन्द्र को अस्थायी जिला चिकित्सालय बड़ाबाजार में भर्ती कराया। आयुक्त ने डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए और खुद वहां मौजूद रहे। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य मनोज डे भी अस्पताल पहुंचे। सुरेन्द्र हल्दीबाड़ी के रहने वाले हैं और रोज इसी मार्ग से अपने कार्यस्थल जाते हैं। दुर्घटना में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *