धमतरी में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई:पार्षद का बेटा समेत तीन युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार, एक ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी में हेरोइन की तस्करी मामले में पार्षद के बेटे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 1 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत 10,000 रुपए बताई जा रही है। आरोपी इसे बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सिटी पार्क के पास हो रही थी हेरोइन की बिक्री मामला धमतरी जिले के विंध्यवासिनी वार्ड का है, जहां सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को हेरोइन बेचते हुए पकड़ा। जानकारी के अनुसार, सिटी पार्क के पास हेरोइन तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके पास से 10,000 रुपए की हेरोइन जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस के अनुसार, आरोपी पॉलीथिन में हेरोइन रखकर बेच रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में नयापारा वार्ड, बजरंग चौक निवासी सूरज उर्फ़ श्रवण रजक (27), आमातालाब रोड निवासी लवली उर्फ़ अभिनव तिवारी (35), इंदिरा नगर वार्ड निवासी राहुल निर्मलकर उर्फ़ सिंकु (26) शामिल हैं। न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। तीनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *