सुकमा में एनकाउंटर के डर से 9 नक्सलियों का सरेंडर:हिड़मा-देवा के साथ कर चुके हैं काम, 26 लाख के हैं इनामी,इनमें 6 महिलाएं भी

छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एनकाउंटर के डर से 9 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। सरेंडर करने वालों में 6 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें से एक बटालियन नंबर 1 का नक्सली है। नक्सली लीडर देवा और हिड़मा के साथ काम कर चुके हैं। इन सभी नक्सलियों पर 26 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 पुरुष नक्सली पर 8 लाख रुपए, 2 महिला नक्सलियों पर 5-5 लाख, 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली पर 2-2 लाख, कुल 26 लाख रुपए का इनाम घोषित है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने कहा कि, सभी नक्सली अलग-अलग घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनकी और हिस्ट्री खंगाली जा रही है। ये हैं इनामी नक्सली 1. बंडू उर्फ बंडी मड़काम, बटालियन नंबर 1, 8 लाख रुपए इनाम 2. मासे उर्फ वेट्टी कन्नी, ACM, 5 लाख रुपए इनाम 3. पदाम सम्मी, ACM, 5 लाख रुपए इनाम 4. माड़वी हुंगा उर्फ कुव्वेर हुंगा, RPC आरपीसी कमांडर इन चीफ, 2 लाख रुपए इनाम 5. पुनेम मंगड़ी, केएएमएस अध्यक्ष, 2 लाख रुपए इनाम 6. कड़ती विज्जे उर्फ जयो, CNM पार्टी सदस्य, 2 लाख रुपए इनाम 7. मड़कम शांति, कृषि कमेटी, 2 लाख रुपए इनाम इन घटनाओं में शामिल रहा बंडू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *