AAP ने अंबेडकर-केजरीवाल का AI वीडियो शेयर किया:बाबासाहेब आशीर्वाद दे रहे, केजरीवाल कह रहे- अपमान करने वालों से लड़ने की शक्ति दीजिए

बाबासाहेब अंबेडकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक AI जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल और AI जेनरेटेड बाबासाहेब इंडिया गेट के पास आमने-सामने खड़े हैं। बैकग्राउंड में केजरीवाल की आवाज सुनाई दे रही है। इसमें वे कह रहे हैं- मुझे शक्ति दीजिए बाबा साहेब, ताकि मैं उन लोगों से लड़ सकूं जो आपका और आपके संविधान का अपमान करते हैं। इसके साथ ही वीडियो में बाबासाहेब केजरीवाल का सर सहलाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान पर विपक्षी दलों ने बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाया है। अंबेडकर विवाद पर संसद परिसर में धक्का-मुक्की
संसद में गुरुवार सुबह I.N.D.I.A. ब्लॉक अंबेडकर पर शाह के बयान के खिलाफ प्रदर्शन और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था। भाजपा सांसद भी कांग्रेस नेताओं की अंबेडकर पर की गई बयानबाजी का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान सत्ता और विपक्षी दलों के सांसद आमने-सामने आ गए। इसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हुई। इसमें ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा। मामलें में भाजपा ने राहुल गांधी पर 7 धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे से बदसलूकी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें… शिवराज बोले- राहुल ने गुंडागर्दी की, कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला
धक्का-मुक्की की घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम शांति से प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन भाजपा ने मसल पावर दिखाया। ये उनका अडाणी जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने का तरीका है। वहीं, भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अगर खड़गे-राहुल को माफी नहीं मांगनी थी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उनका अहंकार झलक रहा है। आज जो संसद में हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कांग्रेस ने गुंडे-पहलवान संसद में भेजे हैं। पूरी खबर पढ़ें… —————————————————————– मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भाजपा महिला सांसद बोलीं- राहुल नजदीक आए, धमकाया; रिजिजू ने कहा- हम हाथ उठाते तो क्या होता संसद परिसर में 19 दिसंबर को धक्का-मुक्की के बाद भाजपा सांसद फांगनोन कोन्याक ने कहा कि राहुल गांधी मेरे बहुत करीब आकर खड़े थे। मैं बेहद असहज हो गई थी। राहुल ने मुझे धमकाया। किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा- राहुल ने महिला सांसदों को धक्का दिया। ये शर्मनाक है, हम विश्वास भी नहीं कर पा रहे। पूरी खबर पढ़ें… मुंबई कांग्रेस दफ्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा मुंबई में 19 दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की। साथ ही दफ्तर के बाहर लगे सोनिया, राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्टर पर काला रंग फेंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंबेडकर का अपमान अमित शाह ने नहीं, बल्कि कांग्रेस ने किया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *