कपूरथला में महिला की बालियां छीनकर भागे दो लुटेरे:पति के साथ मार्केट जा रही, स्कूटी से गिरते-गिरते बचे, बाइक पर आए बदमाश

कपूरथला में बुधवार शाम एक महिला के साथ लूट की गई। महिला स्कूटी पर मार्केट जा रही थीं। तभी दो नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों के कानों से बालियां छीन लीं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शाम साढ़े सात बजे करतारपुर रोड पर क्राइस्ट किंग स्कूल के पास दो नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों ने महिला से बालियां छीनी। पीड़िता पूनम स्याल फगवाड़ा की रहने वाली हैं। वह अपने मायके ग्रेटर कैलाश करतारपुर रोड पर आई हुई थीं। वारदात के समय वह अपने पति दपिंदर स्याल के साथ एक्टिवा पर मार्केट जा रही थीं। लुटेरों ने पीछे से आकर वारदात को अंजाम दिया और डीसी चौक की तरफ भाग निकले। स्कूटी से गिरते-गिरते बचे दंपती लूट के दौरान पूनम के पति ने मुश्किल से एक्टिवा पर नियंत्रण बनाए रखा। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद पीड़ित दंपती ने डीसी चौक पर तैनात ट्रैफिक इंचार्ज दर्शन सिंह को घटना की जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत थाना सिटी को सूचित किया। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *