कपूरथला में हेरोइन समेत दो कार सवार गिरफ्तार:अमृतसर से आते समय हाईटेक नाके पर दबोचे, तस्करों से पूछताछ जारी

पंजाब के कपूरथला जिला पुलिस ने हाईटेक नाके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। दोनों व्यक्तियों की ली तलाशी थाना एसएचओ मनजीत सिंह के अनुसार एएसआई दर्शन लाल पुलिस टीम के साथ हाईटेक नाके पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक कार को रोका गया। कार में सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रामपाल सिंह के माता गुजरी एनक्लेव, खरड़ा, एसएएस नगर मोहाली और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू के मरड़ी कला अमृतसर के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *