भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह कॉलेज मोड़ से सिरसिया जाने वाली सड़क पर बुधवार की रात करीब 8.30 बजे दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन युवक जख्मी हो गए। तीनों को तत्काल इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया है। जिसमें दिलीप किस्कु की हालत गम्भीर बनी हुई है। बताया जाता है कि दिलीप अपने साथी सुकर मुर्मू के साथ सिरसिया की ओर जा रहा था। उसी दौरान बगरा के रहने वाले युवक सिंटू यादव की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचे। वहीं पास के पुलिस चौकी के जवानों भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई है। फिलहाल घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां एक की हालत गंभीर है।