बिंजली में चैत्र नवरात्रि पर श्री राम जन्मोत्सव और सामूहिक विवाह

भास्कर न्यूज| नारायणपुर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम बिंजली में चैत्र नवरात्रि एवं श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। यह महापर्व 30 मार्च से 06 अप्रैल तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। यह अवसर उन परिवारों के लिए विशेष होगा जो अपने बच्चों का विवाह इस पावन समय में कराना चाहते हैं। इसलिए जो भी परिवार इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें 1 अप्रैल तक बुकिंग करवा सकेंगे। आयोजन समिति का कहना है इस धार्मिक और सामाजिक उत्सव में हर कोई सादर आमंत्रित है, ताकि हम सब मिलकर श्री राम और देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करें और इस पवित्र अवसर का लाभ उठाते हुए सामाजिक समरसता का परिचय दें। आयोजन समिति की ओर से सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवसर पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *